{"_id":"574b40214f1c1bd24c108e09","slug":"minister-assured-the-public-resolves-problems-listening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने जनसमस्याएं सुन निराकरण का भरोसा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने जनसमस्याएं सुन निराकरण का भरोसा दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 30 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
problam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री मदन चौहान ने शनि देव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित भंडारे के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। क्षेत्र के गांव कुराना में शनि देव मंदिर पर रविवार को वार्षिकोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान पहुंचे।
विज्ञापन
भंडारे के बाद मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में क्षेत्र का विकास तेजी से हुआ है। सपा सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों की हितैषी है। प्रदेश में कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, बेरोजगारी भत्ता जैसी सुविधाएं सपा के शासन में ही मिली है।
विज्ञापन
इसके अलावा 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा सरकार ने दी है। विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान ओमकार सिंह, ब्रह्मसिंह, आचार्य प्रेमपाल, यशपाल सिंह, प्रधान मतलूब, उपेंद्र प्रधान, प्रशांत शर्मा, कुंवरपाल सिंह, मुश्ताक, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन