फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mini truck collides with bike in Garhmukteshwar youth dies

सड़क हादसे में मिस्बा की मौत: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक पर था शहजाद के साथ सवार; उमर ने बताई हादसे की कहानी

Mon, 03 Nov 2025 09:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 09:20 PM IST
सार

मोहम्मद उमर दो बेटों के पिता थे, जिनमें मृतक मिस्बा बड़े थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Mini truck collides with bike in Garhmukteshwar youth dies
मिस्बा की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सेहल चौराहे के निकट मिनी ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मिस्बा (करीब 18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है मिनी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव निवासी मोहम्मद उमर के बेटे मिस्बा सोमवार की शाम अपने साथी शहजाद के साथ बाइक पर सवार हो कर किसी काम से जनपद बुलदंशहर के कस्बा स्याना जा रहे थे। मोहम्मद उमर ने बताया कि गांव के निकट ही सेहल चौराहे के पास पुलिस चौकी पार करते ही पीछे आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिस्बा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक के साथ मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि मोहम्मद उमर दो बेटों के पिता थे, जिनमें मृतक मिस्बा बड़े थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed