फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   million devotees dip in the Ganga.

पौष पूर्णिमा: एक लाख से अधिक भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 12 Jan 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 12 Jan 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
million devotees dip in the Ganga.
भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी - फोटो : अमर उजाला

पौष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को ठिठुरती सर्दी के बीच एक लाख से अधिक भक्तों ने ब्रजघाट में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत सासपास के जिलों से भक्तों का आगमन बुधवार शाम को ही प्रारंभ हो गया था।

विज्ञापन


वहीं, शाम को होटल और धर्मशालाओं में जगह नहीं मिलने से भक्त भटकते रहे। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर लोगों ने मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगानी प्रारंभ शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर शाम तक गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी।इस दौरान लोगों ने गरीबों को दान-पुण्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गंगा स्नान के दौरान घाट पर चोर-उचक्के और उठीगीरे भी सक्रिय रहे। सीमापुरी दिल्ली निवासी रमेश और उसकी पत्नी बीना का बैग उठाईगीरे ले उड़े। बैग में तीन हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े रखे हुए थे।

मेरठ निवासी बालेश्वर की पत्नी शीला के हाथ से झपटमार पर्स ले भागा। इसके अलावा जयवीर गाजियाबाद और रामवीर बुलंदशहर के गंगा किनारे रखे कपड़े भी उठाईगीरे ले उड़े। वहीं, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने इस तरह की किसी भी वारदात से अनभिज्ञता जताई।

पौष पूर्णिमा के दिन पालिका प्रशासन के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो गए। सफाई की व्यवस्था न किए जाने से गंगा किनारे कूड़ा करकट की भरमार रही। अधिकांश कूड़ा-करकट भक्तों के आवागमन के दौरान गंगा की जलधारा में समा गया।


वहीं, चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम ने बताया कि पौष पूर्णिमा के दौरान गंगा किनारे एकत्र हुए कूड़ा करकट की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed