Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mid day meal in bankhanda

Hapur News: स्कूल प्रांगण में दबा दिया मिड डे मील का गेहूं और चावल

Sun, 28 Sep 2025 02:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 28 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
mid day meal in bankhanda
हापुड़। गांव बनखंडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंदिर के पास शिक्षकों ने बारिश में खराब हुआ करीब 30 किलोग्राम गेहूं और चावल जमीन में दबा दिया। इसमें दुर्गंध उठने पर कुछ युवकों ने खोदाई की तो मामला सामने आया। शनिवार देर रात तक बीएसए कार्यालय की टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


दरअसल, बनखंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ही मंदिर है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के अनुसार बारिश में करीब 30 किलोग्राम गेहूं और चावल सील गया था। हाल ही में स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल में साफ सफाई का काम हुआ। जो गेहूं और चावल खराब था उसे भी सफाई अभियान के दौरान उठाकर जमीन में दबा दिया।
विज्ञापन


हालांकि यह सब नियम के विरुद्ध था, लेकिन शिक्षकों ने बताया कि यदि भीगा राशन बाहर डालते तो पशु खाकर बीमार पड़ सकते थे। लेकिन मामला बच्चों के मिड डे मील से जुड़ा है। इसलिए एमडीएम का राशन दबा दिए जाने की सूचना पलभर में गांव और प्रशासन में फैल गई। शाम को खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और बयान लिए। बहरहाल, इस मामले में विद्यालय को नोटिस जारी कर, जवाब तलब भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

स्वच्छता अभियान के दौरान बारिश की नमी से खराब करीब 30 किलो गेहूं, चावल दबाए जाने की जांच शुरू की गई है। ग्रामीणों ने भी बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान खराब राशन का निस्तारण किया गया है। बाहर डालने से पशु बीमार पड़ सकते थे। बयान ले लिए गए हैं, आगामी कार्रवाई जल्द होगी।--देशराज वत्स, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed