{"_id":"6956a23ecfcbf8379c0fa15d","slug":"men-missing-from-nasha-mukti-kendra-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135004-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नशा मुक्ति केंद्र से बुलंदशहर का व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नशा मुक्ति केंद्र से बुलंदशहर का व्यक्ति लापता
Thu, 01 Jan 2026 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी इरफान हसन हापुड़ के नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना इरफान हसन के परिजनों को दी। पीड़ित की पत्नी और बेटे ने एसपी से मिलकर अनहोनी की आशंका जताई है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी कार्यालय पहुंचे बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बा के मोहल्ला पलवलियान निवासी अयान हसन ने बताया कि उनके पिता इरफान हसन डेंटिंग पेंटिंग का कार्य करते हैं। उनको शराब पीने की आदत है। शराब छुड़वाने के लिए उन्होंने अपने पिता को हापुड़ में कोतवाली देहात के पास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए छोड़ा था। वहां पर करीब छह महीने से उनका उपचार चल रहा था। वह हर महीने नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित शुल्क पहुंचा देते थे। उनकी हर महीने पहली तारीख को मुलाकात कराई जाती थी।
आरोप है कि वह एक दिसंबर को मिलने आए, तो इरफान हसन ने परेशान होने की बात कही थी। वह कुछ जानकारी देना चाहते थे, लेकिन अकेले में समय नहीं मिल सका।
अब उनसे एक जनवरी को मुलाकात होनी थी। उससे पहले ही 31 दिसंबर की दोपहर को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक जुबैर अहमद का फोन पहुंचा। उन्होंने बताया कि तुम्हारे पिता मुक्ति केंद्र की दीवार कूदकर भाग गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके पिता के नाम काफी संपत्ति है, उन्हें आशंका है कि उसे हथियाने की फिराक में उसके पिता का अपहरण किया जा सकता है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए देहात थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।