फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meeting on 21 september

Hapur News: आंदोलन को वकील देंगे रफ्तार, 21 को महासम्मेलन की तैयारी

Sun, 17 Sep 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 17 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
meeting on 21 september
हापुड़। लाठीचार्ज के आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए वकीलों ने आंदोलन को रफ्तार देने के लिए कमर कस ली है। आंदोलन मजबूत करने के लिए हापुड़ बार एसोसिएशन महासम्मेलन करने की तैयारी में है। 21 सितंबर को संभावित सम्मेलन में अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के लिए अधिवक्ता प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के बार पदाधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से मुखर होकर इस बार अधिवक्ता आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।
विज्ञापन


29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन की हड़ताल अभी भी जारी है। कुछ अधिवक्ता भले ही अब लंबी खिंच रही हड़ताल से सहमत न हों लेकिन एसोसिएशन ने इस आंदोलन को रफ्तार देने की पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक प्रयागराज में हैं और अगले एक दो दिन में उनके लौटने की तैयारी है। उनके लौटने के बाद इस पूरे मामले में रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर व दूसरे जिलों से आज पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आंदोलन को और मजबूत करने के लिए लगातार दूसरे जिलों से समर्थन मिल रहा है। इसके लिए सोमवार को कानपुर व अन्य करीब पांच जिलों से प्रतिनिधिमंडल हापुड़ पहुंचेगा। इसके अलावा एक महासम्मेलन की तैयारी की जा रही है, जो 21 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है। इस महासम्मेलन में प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में अधिवक्ता हिस्सा लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंंने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में कौशांबी के अधिवक्ता नर नारायण मिश्रा और बाराबंकी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उनके समर्थन में अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सभी मांगे पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed