फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meeting of legal adviser

प्राधिकरण का प्रयास, न्याय से वंचित न रहे कोई व्यक्ति : छाया शर्मा

Wed, 18 Oct 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 18 Oct 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
meeting of legal adviser
हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वामी विवेकानंद लॉ कालेज के तत्वावधान में नवीन मंडी स्थित डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय में निशुल्क विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को निशुल्क विधिक सहायता जैसे, घरेलू हिंसा, आपराधिक मामले, निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने के बारे में जागरूक किया। न्होंने महिलाओं व बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास है कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। इसलिए प्राधिकरण द्वारा शिविरों का आयोजन कराया जाता है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल व सचिव दीपक बाबू ने कहा कि न्यायिक प्रणाली की अनभिज्ञता के कारण एक आम आदमी जीवन भर अपने अधिकारों को नहीं जान पाता है। इसलिए इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा सकता है। डॉ. विपिन गुप्ता ने ने शिविर के माध्यम से समाज और अशिक्षित लोग अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीताराम सिंह व स्वामी विवेकानंद लॉ कालेज के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने विधिक सहायता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed