{"_id":"58597b1d4f1c1b1f64e3a1d9","slug":"meet-the-drm-mess-canteen-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने गड़बड़ी मिलने पर की कैंटीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने गड़बड़ी मिलने पर की कैंटीन सील
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने की कैंटीन सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा खरखौदा से दिल्ली जाते समय मंगलवार दोपहर स्पेशल ट्रेन से हापुड़ पहुंचे। इस दौरान वह ट्रेन से नहीं उतरे और उनके साथ आए डीआरएम प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रेलवे स्टेशन पर गड़बड़ी मिलने पर एक कैंटीन को सील कर दिया। इस दौरान अधिकारियों में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को खरखौदा स्टेशन पर सौंदर्यकरण व नए प्लेटफार्म सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम के बाद पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के चलते वह स्पेशल ट्रेन से हापुड़ पहुंचे, लेकिन ट्रेन से नहीं उतरे।
विज्ञापन
इस बीच मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार व सीनियर कमांडेेंट अजीत कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन पर हाल ही में छूटे पार्किंग ठेके की जमीन बदलवाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जमीन बदलने के संकेत दिए। साथ ही स्टेशन पर वेंडरों के दस्तावेज भी चैक किए गए। इसके बाद वह स्टेशन पर लच्छीराम एंड संस की कैंटीन में पहुंचे। वहां उन्हें देखकर मौजूद वेंडर रफूचक्कर हो गए। उन्होंने तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच पड़ताल की।
इस बीच दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कैंटीन को सील करवा दिया गया। मात्र पांच मिनट बाद ही ट्रेन की लाइन बदलने पर मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टेशन पर खानपान के पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्टेशन पर सौंदर्यकरण भी कराया जाएगा।