फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut Road, crossing the line in the new station will be built

मेरठ रोड पर लाइन पार क्षेत्र में बनेगा नया थाना

Mon, 04 Jul 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 04 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut Road, crossing the line in the new station will be built
थाना - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड पर लाइन पार इलाके में नया थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस महकमे ने तहसील प्रशासन से जमीन मांगी है। जल्द प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। वहीं, तहसील के आला अफसर भी जमीन की तलाश में जुट गए हैं। सब कुछ ठीकठाक चलता रहा तो दो-चार महीने में नए थाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मेरठ रोड पर लाइन पार क्षेत्र में कोतवाली हापुड़ और हापुड़ देहात क्षेत्र में आवास विकास कालोनी, गांधी विहार, मिथलेश विहार, सर्वोदय कालोनी, ओम विहार, शांति विहार, एफसीआई कालोनी, नलकूप कालोनी, आदर्श कालोनी समेत एक दर्जन कालोनी, ग्राम दादरी, दस्तोई, असौड़ा, ट्याला, जोगीपुरा, धनौरा, दोयमी,  क्षेत्र आता है। इन कालोनियों और गांवों की आबादी लगभग एक लाख है।  लाइन पार इलाके से थाना हापुड़ देहात दस किमी से ज्यादा दूर है, जबकि कोतवाली नगर चार से पांच किमी की दूरी पर है। ऐसे में वारदात होने पर थाने से पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने पर काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन


वहीं, सीओ सिटी विशाल यादव का इस बाबत कहना है कि लाइन पार क्षेत्र में थाना बनवाने के लिए तहसीलदार हापुड़ से जमीन की मांग की गई है। जमीन मिलने पर तुरंत पुलिस मुख्यालय को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। उधर, तहसीलदार सुभाष सिंह का कहना है कि पुलिस विभाग द्वारा मेरठ रोड पर थाना बनवाने के लिए जमीन की मांग की गई है। संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि जल्द जमीन की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed