फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut Khurja railway track gate 45 will off.

मेरठ-खुर्जा ट्रैक के 45 रेलवे फाटक होंगे बंद

Fri, 20 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 20 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut Khurja railway track gate 45 will off.
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक के 45 फाटकों को बंद करने के लिए अंडरपास का काम शुरू हो गया है। हालांकि कुछ फाटकों को बंद करने का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी लोगों को समझाकर जल्द ही फाटकों को बंद कराने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग पर एक साल पहले विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया था। इसके बाद यहां इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। विद्युतीकरण पूरा होने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने इस मार्ग पर पड़ने वाले 45 रेलवे फाटकों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उक्त 45 रेलवे फाटकों पर अंडर पास बनाने के लिए रेलवे ने निर्माण एजेंसी को ठेका छोड़कर काम शुरू करा दिया है। इसके बाद फाटकों पर रेलवे का सामान और निर्माण एजेंसी की मशीनें पहुंचने शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीणों मार्ग को बंद करने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अफसर हर हाल में फाटकों को बंद कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग के सभी फाटकों पर काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी फाटकों को बंद कर अंडरपास बनाया जाएगा।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर फाटकों पर काम शुरू करा दिया है। जिन स्थानों पर ग्रामीण अंडरपास बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं, वहां काम विलंब से शुरू हो रहा है।


मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग पर पड़ने वाले गांव दादरी और सादिकपुर के लोग अंडर पास बनाने का विरोध कर रहे हैं। दादरी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मगन प्रकाश त्यागी ने बताया कि गांव का रास्ता कई गांवों को जोड़ता है।

इस पर दो शुगर मिलों के गन्ना क्रय केंद्र भी बने हुए हैं। ऐसे में अंडरपास बनने से गन्ने से भरे ट्रकों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed