फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut highway connected to the third eye.

अब तीसरी आंख की जद में होंगे मेरठ मंडल से जुड़े हाईवे

Wed, 10 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 10 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut highway connected to the third eye.
सीसीटीवी - फोटो : demo

पिछले दिनों हाईवे-91 पर मां-बेटी से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के बाद यूपी सरकार की नींद खुल गई है। शासन की ओर से अब मेरठ मंडल से जुड़े हाईवे पर तीसरी आंख से निगरानी की जाएगी। हापुड़ जिले के अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर ऐसे एक दर्जन स्थानों का चुनाव कर लिया है,

विज्ञापन


जहां वाहनों का ठहराव होता है। इन जगहों पर एक माह के अंदर सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे। 29 जुलाई की रात हाईवे-91 पर नोएडा से शाहजहांपुर कार से जा रहे परिवार को बुलंदशहर के एक गांव के पास बदमाशों ने नगदी,
विज्ञापन


जेवरात लूटने के बाद मां-बेटी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था। गृह सचिव, डीजीपी सहित कई आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ऐसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना बनाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ मंडल के सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि ऐसे जगहों को चिंन्हित करें, जहां वाहनों में यात्री चढ़ते-उतरते हैं। ताकि वहां सीसीटीवी से नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने ऐसे एक दर्जन जगहों को चिंन्हित कर इसकी रिपोर्ट मेरठ मंडल के अधिकारियों को भेज दिया।

अब उम्मीद है कि एक माह के अंदर हाईवे के इन जगहों पर सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे। इन जगहों की निगरानी कंट्रोल रूम के अलावा मेरठ मंडल के अफसर भी करेंगे। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि ब्रजघाट से लेकर मसूरी तक एक दर्जन स्थान ऐसे हैं,

जहां यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। इन स्थानों को चिंन्हित करने के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। इसका प्रस्ताव मेरठ मंडल के अधिकारियों को भेज दिया गया है।


सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि ब्रजघाट, गढ़ टोल प्लाजा, स्याना चौपला, सिंभावली कस्बा, कुचेसर रोड चौपला, बाबूगढ़ छावनी, ततारपुर बाइपास, निजमापुर चौराहा, पिलखुवा कस्बा, बुलंदशहर बाईपास आदि को चिंन्हित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed