फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Medicines in government hospitals was not distribute.

सरकारी अस्पतालों में तीन घंटे तक नहीं बंटी दवाएं

Thu, 11 Aug 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 11 Aug 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Medicines in government hospitals was not distribute.
दूसरे दिन भी जारी रही राज्य कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में दूसरे दिन भी राज्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में करीब तीन घंटे तक दवाओं का वितरण नहीं हुआ।

विज्ञापन


इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार को कर्मचारी पूरी तरह कामकाज ठप रखेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना, चिकित्सा सुविधा, भत्ते व अन्य मांगों का निस्तारण न होने पर राज्य कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी राज्य कर्मियों ने नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

हड़ताल से सबसे ज्यादा सरकारी अस्पताल प्रभावित हुए, क्योंकि फार्मेसिस्टों के हड़ताल में शामिल होने के कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक दवाओं का वितरण नहीं किया गया। ऐसे में दूर दराज से आए मरीजों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों का निस्तारण करने में गंभीरता नहीं बरत रही है। इसे अब कतई बर्दाश्त नहीं जाएगा। राहत नहीं मिलने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।


शुक्रवार को आंदोलन में प्रत्येक विभाग के कर्मचारी भाग लेंगे। दूसरे दिन धरना प्रदर्शन में सत्यपाल सिंह, धनवीर सिंह, रामआसरे शर्मा, मंजु गुप्ता, धर्मेंद्र जाखड़, शशि कुमार, एनपी सिंह, चंद्रवती, हेमंत सोनी, ओमकार सिंह, शाहिद राना, ज्ञानेंद्र त्यागी, मोहम्मद आकिल, एमएल तेजियान, विनोद चंद्रभान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed