फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   medical store will be closed at 28 febuary

28 को बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर

Fri, 19 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 19 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
medical store will be closed at 28 febuary
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गुरुवार को बैठक हुई। तय किया गया कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 28 फरवरी को जिले के सभी थोक व फुटकर दवा विक्रेता हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शिवपुरी स्थित एक बैंक्वट हॉल में बैठक की। एसोसियेशन के महामंत्री व जोन सचिव विकास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने ड्रग लाइसेंस की फीस को 10 गुना बढ़ाकर 30,000 हजार रुपये करने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन


इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युग में केमिस्टों को फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के तहत कार्य करना पड़ रहा है। यह आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि कोई भी कंपाउंड मिक्चर कर दवा की बिक्री नहीं करता। केवल डॉक्टर द्वारा लिखित दवा की ही बिक्री की जाती है। पूर्व अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि दवा कानून में ऑनलाईन दवा बिक्री का प्रावधान नहीं है।

बैठक में साधु सिंह, विनीत जिंदल, संजय अग्रवाल, गौरव गर्ग, अजय सोढा, अमित शर्मा, संजीव कुमार, लईकुददीन, सीएल शर्मा, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed