फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MDM has not been paid

तीन महीने से नहीं मिला एमडीएम का भुगतान

Thu, 12 Jan 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 12 Jan 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
MDM has not been paid
खाना - फोटो : अमर उजाला

परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील वितरण का पैसा तीन महीने से ग्राम प्रधानों को नहीं मिला है। फल वितरित का भुगतान भी एक महीने से नहीं हुआ है। ऐसे में ग्राम प्रधानों के लिए अपनी पॉकेट से एमडीएम वितरण करना अब मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने डीएम, बीएसए से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। सरकार ने परिषदीय स्कूल में मिड डे मील वितरण की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी है। ग्राम प्रधान सरकार के निर्देश पर स्कूलों में एमडीएम का वितरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर महीने से एमडीएम का पैसा ग्राम प्रधानों को नहीं मिला है। ग्राम प्रधानों को शासन से करीब एक करोड़ रुपये मिलने हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों को अब जेब से पैसा लगाकर एमडीएम वितरण कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर और जनवरी में बांटे गए फलों का पैसा भी ग्राम प्रधानों को नहीं मिला है। कई बार बीएसए से शिकायत के बावजूद बजट का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब ग्राम प्रधानों ने डीएम से शिकायत कर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।

एमडीएम प्रभारी जुनैद मलिक ने बताया कि वह शासन को इस संबंध में रिमाइंडर भेज चुके हैं। डीएम से भी ग्राम प्रधानों को राहत दिलाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed