फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mava destroyed

Hapur News: दो दिन में नष्ट कराया 50 किलो मावा

Sat, 08 Mar 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
mava destroyed
हापुड़। होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की आपूर्ति को रोकने के लिए खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग की टीम ने दो दिन में 50 किलोग्राम मावा नष्ट कराया है। वहीं, 45 किलो कचरी जब्त की हैं। इसके साथ टीम ने ब्रजघाट में बनाई चेक पोस्ट से 31 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई एक स्थान से दूसरे स्थान पर न हो, इसके लिए ब्रजघाट में टीम ने चेकपोस्ट बनाया हुआ है। अधिकारियों की माने तो तीन मार्च से अभी तक इस चेक पोस्ट पर अभी तक 31 नमूने लेकर लैब भेजे गए हैं, इनमें दूध के 13, दही के दो, पनीर के 13 मैदा का एक, अचार का एक और सॉस का एक शामिल हैं। ये नमूने अमरौहा, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों से आने जाने वाले खाद्य ट्रांसपोर्टरों से संग्रहित किए गए हैं।
विज्ञापन




शहर में भी जारी है कार्रवाई--

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके चौधरी ने बताया कि जिले में भी टीम द्वारा मिलावटी खाद्य सामान की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत शनिवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दीपक कुमार की दुकान से 50 किलो खोया खराब पाया गया, जिसे नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही राम अवतार एंड संस की दुकान से 45 किलो कचरी को जब्त कर उसे सीज करते हुए नमूना संग्रहित किया गया है। इसके अलावा सूरी स्वीटस से गुंजिया व छैना का एक-एक नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडब्लू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) वाहन भी ले रहा नमूने

फूड सेफ्टी ऑन व्हील वाहन भी नमूने ले रहा है। जिले में दो दिन में कार्रवाई करते हुए 26 नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 5 फेल पाए गए हैं। इस वाहन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हाथों हाथ जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed