मस्जिद में मौलाना की घिनौनी करतूत: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, केस दर्ज
सिंभावली क्षेत्र के एक कामगार ने मस्जिद के मौलाना पर आरोप लगाया है। अपनी छह साल की बेटी से यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी कामगार ने मस्जिद के मौलाना पर उनकी छह साल की बेटी के यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटी गांव की मस्जिद में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को भी उनकी बेटी सुबह अन्य बच्चों के साथ मस्जिद गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मौलाना ने उनकी बेटी को अपने पास रोक कर अन्य बच्चों को उनके घर भेज दिया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि मौलाना ने बच्ची को अपने कमरे में बंद कर लिया। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक वहां पहुंच गया, जो अचानक दरवाजा खोलकर अंदर चला गया। युवक ने देखा कि मौलाना बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। युवक ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।
जिसके बाद बेटी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ने फोन पर उन्हें इस बारे में बताया। पीड़ित ने मौलाना को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।