फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Maternal child born in the toilet.

मायके जा रही प्रसूता ने सुलभ शौचालय में बच्ची को जन्मा

Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Maternal child born in the toilet.
प्रसूता ने सुलभ शौचालय में बच्ची को जन्मा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को मायके जा रही एक प्रसूता ने हापुड़ तहसील चौराहा स्थित सुलभ शौचालय में बच्ची को जन्म दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जच्चा-बच्चा को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती करा दिया है। जहां दोनों का स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है।

विज्ञापन


थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कलछीना निवासी बृजपाल अपने परिवार के साथ बुलंदशहर जिले के गांव खुर्रमपुर (अपनी ससुराल) में रहता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी पूजा संग कलछीना से ससुराल लौट रहा था।
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा व लघुशंका की शिकायत पर पूजा तहसील चौराहा स्थित सुलभ शौचालय में गई। वहीं पर पूजा ने बच्ची को जन्म दे दिया।  प्रसूता की चीख सुनकर आस पास के लोगों ने महिलाओं को मदद को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने एंबुलेंस को फोन कर इसकी सूचना दी, दंपत्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पैसे देकर एंबुलेंस में बैठाया। एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती करा दिया है। वहां दोनों की हालत सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed