फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   massive fire broke out at a scrap factory in Pilkhuwa

UP: स्क्रैप फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी; भारी नुकसान का आंकलन; Video

Sat, 29 Nov 2025 06:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 06:50 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार मोहल्ला किशनगंज निवासी आरिफ की धौलाना रोड पर मैनकाइंड वेयर हाउस के सामने एक स्क्रैप फैक्टरी है। शनिवार दोपहर को किन्ही कारणों से फैक्टरी में रखी पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि स्क्रैप के आग लग गई।

विज्ञापन
massive fire broke out at a scrap factory in Pilkhuwa
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित एक स्क्रैप फैक्टरी में शनिवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन में लगी आग के कारण आस-पास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला किशनगंज निवासी आरिफ की धौलाना रोड पर मैनकाइंड वेयर हाउस के सामने एक स्क्रैप फैक्टरी है। शनिवार दोपहर को किन्ही कारणों से फैक्टरी में रखी पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि स्क्रैप के आग लग गई। कुछ ही देर आस-पास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने आनन फानन में अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग पर टीम ने जल्द काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण सामने आया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed