फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Markets showing Marital color.

बाजारों में दिखा करवाचौथ का रंग, जमकर हुई खरीदारी

Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Markets showing Marital color.
करवाचौथ का रंग, जमकर हुई खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ से पहले सोमवार को बाजारों में खूब रौनक रही। गोल मार्केट, सराफा बाजार समेत सभी प्रमुख बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं का रेला लगा रहा। महिलाएं कपड़ों के साथ ड्रेस मैचिंग की ज्वैलरी और कंगन के साथ साज-शृंगार के सामान खरीदती नजर आईं।

विज्ञापन


सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, माता मोहल्ला, साधना मार्केट, कोठी गेट आदि बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी-लहंगे के साथ ही साज सज्जा और पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की। शहर की कई दुकानों पर साड़ी और लहंगे पर विशेष छूट दी गई।
विज्ञापन


चूड़ियों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। चूड़ी के व्यापारी सूरज ने बताया कि त्योहार को देखते हुए बाजार में विभिन्न वरायटी की चूड़ियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास 30 रुपये से लेकर 250 रुपये दर्जन तक की चूड़ियां हैं। करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति रही।

इस बार करवाचौथ पर बाजारों में मॉरिशस और थाइलैंड के बिछुए महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। वजन में हल्का और अलग-अलग रग के नगों से सजे इन बिछुओं की कीमत 250 से 1000 रुपये तक है।

वहीं चांदी के परंपरागत बिछुए 150 से शुरू हैं। इनके रेट वजन के हिसाब से तय हैं।

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने का भी खासा चलन है। गोल मार्केट में मेहंदी के स्टॉलों पर महिलाओं ने हाथों में अरेबियन स्टाइल, थ्रीडी मेहंदी और कलरफुल मेंहदी लगवाई। मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग की जा रही है।

गोल मार्केट में मेहंदी लगाने वाले सलमान ने बताया कि महिलाएं अलग-अलग सोसायटी के लिए बुकिंग कर रही हैं।

करवाचौथ व्रत पर तैयारी के लिए नगर के ब्यूटी पार्लरों में खासी भीड़ उमड़ रही है। सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, माता मोहल्ला, साधना मार्केट, कोठी गेट और कालोनियों के ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करा ली है।


पार्लर एडवांस बुकिंग के 1000 से 15000 तक  चार्ज कर रहे हैं। अशोक नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि  रविवार को ब्यूटी पार्लर में काफी भीड़ रही। करवाचौथ वाले दिन के लिए पर्याप्त संख्या में एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed