{"_id":"56fffb154f1c1bd672f00243","slug":"market-will-remain-closed-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कर लें खरीदारी, कल रहेंगे बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कर लें खरीदारी, कल रहेंगे बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी सोमवार को करेंगे पूर्ण बंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरी खरीददारी कल पर न टालें, रविवार को ही बाजार जाएं। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारी सोमवार को पूर्ण बंदी कराएंगे। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को व्यापारियों से बंदी का आह्वान किया है। व्यापार मंडल से जुड़ी विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में शुक्रवार शाम हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी और सदस्य की सर्राफा बाजार में बैठक हुई। सर्राफा काराबोरियों के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को बंदी का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगने से इंस्पेक्टर राज बढ़ जाएगा। इंस्पेक्टर राज का हमेशा व्यापार मंडल ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बाजार बंदकर व्यापारी एकता का परिचय दें।
विज्ञापन
व्यापार मंडल से जुड़ी विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है और बंद को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
वहां पर बिजेंद्र पंसारी, सुमत प्रसाद जैन, संजीव कुमार, जय कुमार वर्मा, लोकेश, उमेश, देवेंद्र लोहे वाले, नरेंद्र कबाड़ी, विजय, राकेश पंसारी, विरेन्द्र कपड़े वाले, पदम आदि रहे।
ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शनिवार को भी सर्राफा बाजार बंद रहा। सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। शनिवार को सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सर्राफा बाजार में एकत्र हुए।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव से पहले महंगाई हटाने का दावा करती थी, लेकिन सत्ता में आते ही तरह तरह के टैक्स लगाने शुरू कर दिए। सर्राफा कारोबारियों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा। भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन करने से भी पदाधिकारी और सदस्य पीछे नहीं रहेंगे।
वहां पर सतीश सर्राफ, लोकेश सर्राफ, बिंदो सर्राफ, आशुष शर्मा, डीके सर्राफ, नरेश जैन, अभिषेक वर्मा, अशोक वर्मा आदि रहे। उधर, गढ़, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, नानपुर, सिंभावली, बक्सर आदि में दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहे।
सर्राफा कारोबारियों ने जमकर नारेबाजी की। सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री अनुपम अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण सर्राफा कारोबार बेहार हो रहा है। वहां पर धनवंत जैन, पवन जैन, संजीव सिंघल, कांति रस्तौगी, राजीव सिंघल, कृष्ण गोपाल, योगेश वर्मा, विपिन सोनी आदि रहे।