{"_id":"580633c54f1c1b726b703926","slug":"marital-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
आई रात सुहागों वाली...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार आचार्य ने बताया कि करवा चौथ का व्रत इस बार सैकड़ों गुना अधिक फल देने वाला है। इस बार बुधवार को रोहिणी नक्षत्र है, जो चंद्रमा की 27 पत्नियों में अत्यंत प्रिय है। इस बार बुधवार, चतुर्थी व रोहिणी नक्षत्र का योग सौभाग्य एवं मंगलकारी है।
विज्ञापन
ब्रह्म मुर्हूत में स्नान करके पीले फूल से गणपति की उपासना करें। संकल्प और प्रार्थना करें कि आपका व्रत बिना किसी परेशानी के पूरा हो। यह व्रत सुहागिन स्त्रियों को निर्जल रखना चाहिए।
विज्ञापन
संध्या के समय देशी गाय के गोबर से लीपकर अक्षत के ऊपर एक करवे में गंगाजल डालकर उस में सतावर, दूब घास, सुपारी, हल्दी गांठ, चावल, चंदन आदि डालना चाहिए। इसके बाद दूसरे करवे में कलावा बांधकर पूर्ण पात्र या अक्षत रखनी चाहिए।
विज्ञापन
लापता पति की सकुशल घर वापसी के लिए उनकी पत्नियां सालों से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। उन्हें विश्वास है कि देवी मां उनके पति को एक दिन जरूर घर भेजेंगी। तहसील रोड स्थित पालिका उप कार्यालय के पास रहने वाले देवी शरण गुप्ता वाहन मैकेनिक थे।
वह अपनी कार भी बुकिंग पर ले जाते थे। मार्च 2001 में उनकी कार को कुछ लोग बुकिंग पर ले गए थे। तब से वह लापता हैं। उनकी पत्नी सुमन देवी अपने लापता पति की दीर्घायु के लिए हर बार करवाचौथ का व्रत रखती हैं।
ड्रेस मैटेरियल की दुकान कर अपने तीन बच्चों को पढ़ाने लिखाने के साथ ही बड़ी बेटी की शादी कर चुकी सुमन को अटूट विश्वास है कि देवी मां उसकी मन्नत अवश्य पूरी करेंगी।
सिंभावली के हिम्मतपुर रोड के पास रहने वाली कमलेश के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कमलेश के पति रमेश चंद शर्मा वर्ष 1998 से लापता हैं। बावजूद इसके कमलेश हर साल करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
उन्होंने बताया कि पहले कभी कभार उनके पति का फोन आ जाता था, लेकिन पिछले काफी दिनों से फोेन भी नहीं आया है। उनका मानना है कि देवी मां एक दिन अवश्य ही उनके पति को सकुशल घर वापस भेजेंगी।