फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Many veteran leaders started changing.

सत्ता बदलते ही पाला बदलने लगे कई दिग्गज नेता

Sun, 12 Mar 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 12 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Many veteran leaders started changing.
नेता - फोटो : demo pic

सत्ता परिवर्तन के साथ ही सत्ता के सहारे अपना हित साधने वाले शहर के कई दिग्गजों ने सांसद व नए विधायक की चाटुकारिता शुरू कर दी है। होली पर आयोजित होली मिलन समारोह में ऐसे लोगों द्वारा

विज्ञापन


भाजपा के नये विधायक और सांसद को न्यौते दिए हैं जो सत्ता परिवर्तन से पहले सपा नेताओं के करीबी थे। शनिवार को मतगणना के बाद भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद सभी दूसरे दलों की हवा निकल गयी।
विज्ञापन


धूम धड़ाके साथ बदली सत्ता के बाद ऐसे लोगों के मिजाज भी बदलने शुरू हो गये हैं जिनका सत्ता में किसी न किसी रूप से हित जुड़ा है। अभी तक शहर के व्यवसाई और व्यापारी सपा नेताओं के करीबी माने जाते थे। अब हवा बदलते ही इनका रुख भी बदलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में ऐसे दल बदलुओं की मंशा साफ दिखायी दे रही है। शहर में कई जगह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें अब भाजपा के सांसद और विजयी विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जा रहा है।


जबकि पहले इन कार्यक्रमों मुख्य अतिथि की जगह समाजवादी नेता व कांग्रेस विधायक भाग लेते थे। बड़ी बात यह है कि इन कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले कई लोग तो बाकायदा दूसरी पार्टियों की सदस्यता तक ग्रहण कर चुके थे। अब सत्ताधारी सांसद और विधायक से करीबी बढ़ाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed