{"_id":"580a35dc4f1c1b722b703e06","slug":"many-customers-block-debit-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":" कई ग्राहकों के डेबिट कार्ड हुए ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ग्राहकों के डेबिट कार्ड हुए ब्लॉक
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
डेबिट कार्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के हजारों बैंक उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड पर हैकरों की नजर है। अनेक कार्डों के क्लोन तैयार कर लिए गए हैं। सिक्योरिटी से छेड़छाड़ के चलते कई बैंक के कार्डों को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, कार्ड ब्लॉक होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, अफसरों ने बंद कार्ड को बैंक में जमा कराने के बाद तत्काल नया कार्ड देने का दावा किया है। जिले में एसबीआई और एक्सिस बैंक से जुड़े हजारों ग्राहकों के डेबिट कार्ड अचानक ब्लॉक हो गए हैं।
विज्ञापन
इस असुविधा के पीछे बैंक अफसरों की लापरवाही नहीं बल्कि सिक्योरिटी से की जा रही छेड़छाड़ बताई जा रही है। बैंक अफसरों की मानें तो हजारों एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर लिए गए हैं। हैकरों की नजर ग्राहकों के पैसे पर है
विज्ञापन
ऐसे में ग्राहकों के रकम की सुरक्षा के लिए कार्डों को ब्लॉक कर दिया गया है। माधापुरा गांव निवासी अनिल त्यागी ने बताया कि अचानक उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। इससे उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, उपैड़ा गांव निवासी सुबीश त्यागी ने बताया कि उनका भी एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक के मैनेजर राजकिशोर सिंह ने बताया कि काफी समय पहले पीले रंग के डेबिट कार्ड जारी किए गए थे, उनकी मियाद अब पूरी हो चुकी है। इसके चलते कार्ड ब्लॉक हो गए हैं, ग्राहक शाखा में आकर नया कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, एक्सिस बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि डेबिट कार्ड की सिक्योरिटी से छेड़छाड़ के चलते हेड ऑफिस से इन्हें ब्लॉक किया गया है। ग्राहक बैंक शाखा में संपर्क कर नया कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।