{"_id":"580243da4f1c1b6c6128ecc0","slug":"manipulating-student-accused-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को धुना
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
girl
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया दिया। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी को दबोच धुनाई कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी मौका पाकर भीड़ के चंगुल से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित कॉलेज से छुट्टी के बाद एक छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ घर जा रही थी।
विज्ञापन
छात्रा जैसे ही रामलीला मैदान के पास पहुंची तो एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
भीड़ ने युवक को दबोच कर उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच मनचला मौका पाकर भीड़ के चंगुल से भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगा।
कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।