{"_id":"5846da304f1c1be672448981","slug":"mane-roadways-assurance-personnel-strike-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने रोडवेज कर्मी, हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने रोडवेज कर्मी, हड़ताल स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की हड़ताल स्थगित
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के वेतन बढ़ाने के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार रात से हड़ताल की चेतावनी दी थी। हड़ताल स्थगित होने से अधिकारी और यात्री दोनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार ने उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया है। संविदा चालक/परिचालकों का वेतन 17 हजार रुपये निर्धारित करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। सभी कर्मचारी पूरी तरह से अपनी सेवाएं देंगे। डिपो से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि डिपो की 104 बसों से विभिन्न मार्गों पर रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। कड़ाके की सर्दी में रोडवेज बसों की हड़ताल की घोषणा से यात्री बेहद परेशान थे।
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बसों की हड़ताल स्थगित हो गई है। यात्रियों को बेहतर बस सुविधा दी जाएगी।