फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   managing committee election.

श्री शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति का चुनाव

Mon, 21 Mar 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Mar 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
managing committee election.
प्रबंध समिति के चुनाव में छावनी वाले गुट की भारी जीत - फोटो : अमर उजाला
श्रीशिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव में छावनी वाले गुट की भारी जीत हुई है। संपादक गुट के सिर्फ दो प्रत्याशी ही जीत सके। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


एसएसवी डिग्री इंटर कॉलेज को चलाने वाली श्रीशिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 10 बजे से एसएसवी डिग्री कॉलेज के पुस्तकालय में शुरू हुई। जैसे-जैसे परिणाम खुलते गए छावनी वाला गुट के प्रत्याशियों के चेहरों खुशी से छलक उठी।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे तक सभी नतीजे घोषित हो गए, लेकिन डिग्री कॉलेज की 8 सदस्यीय समिति के कुछ प्रत्याशियों ने दोबारा वोटों की गिनती की मांग उठाई। इसलिए फाइनल रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया गया। चुनाव में प्रधान, उप-प्रधान, मंत्री, उप-मंत्री, ऑडीटर, उप-प्रबंधक के पद छावनी वाले गुट के प्रत्याशियों ने परचम लहराया। दूसरे गुट के सिर्फ दो प्रत्याशी  प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसवी डिग्री कॉलेज की 8 सदस्यीय विजयी समिति में विशाल कुमार मित्तल को 587, नरेंद्र कुमार गर्ग को 561, जयभगवान गौतम को 516, हरिओम सिंहल को 503, शुशांत बंसल को 497, आरडी शर्मा को 488, आरके गुप्ता को 456, दिनेश कुमार शर्मा को 430 मत मिले।

एसएसवी इंटर कॉलेज की 5 सदस्य वाली विजयी प्रबंध समिति में विकाय गोयल गोल्डी को 644, अमित प्रकाश अग्रवाल को 558, शीतल प्रसाद तायल को 501, मधु सूदन दयाल महेश को 497, अरविंद कुमार शर्मा सर्राफ को 435 मत मिले।

श्री शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्य वाली विजयी कार्यकारिणी में मनीष कंसल मक्खन को 553, हरिकिशन अग्रवाल को 544, जगदीश प्रसाद आलू वाले को 518, मुकेश कुमार गर्ग को 499, दिनेश कुमार सर्राफ को 489, सरदार खेम सिंह सहारा को 483, विजेंद्र कृपाल अग्रवाल को 475।


हरिभूषण त्यागी को 474, अनिल कुमार को 468, विजय गोयल बूरा वाले को 468, प्रदीप कुमार गर्ग को 462, ऋषिलाल चावला को 457, दिनेश चंद गुप्ता को 449, मंगलसैन गुप्ता को 439, भगीरथ मल चौधरी को 435, रतनलाल अग्रवाल को 424, अशोक कुमार सर्राफ को 417, मुकेश मित्तल को 413, सोहन लाल छाबड़ा को 387, ऊधम सिंह भट्टे वाले को 382, मदन गोपल जिंदल को 381, भारत कृष्ण गोयल को 373, योगेश जैन को 369, ओमप्रकाश सिंहल को 363, सतीश बंसल को 349, अनिल कुमार पटवारी को 331, महेंद्र कंसल को 315 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed