फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man swindled out of 39.60 lakh on the pretext of high returns.

Hapur News: अच्छे मुनाफे का झांसा देकर व्यक्ति से 39.60 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man swindled out of 39.60 lakh on the pretext of high returns.
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला पुरा निवासी सरताज अजीज से साइबर ठगों ने एक कंपनी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 39.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सरताज अजीज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी फोन पर मोहित नाम के किसी व्यक्ति से हुई थी। मोहित और उसके सहयोगियों ने मोबिक्रि नाम की फर्जी कंपनी में निवेश कर प्रत्येक माह में आठ से दस प्रतिशत अच्छे मुनाफे का उन्हें झांसा दिया। इतना ही मोहित ने कंपनी उसके दोस्त की बताकर उनके निवेश पर आगामी वर्ष 2030 तक उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया था। उसके बातों पर विश्वास कर वर्ष 2024 में उन्होंने कंपनी में दस लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उनके रुपये वापस करके भरोसा दिलाया और वर्ष 2025 में उनकी डिग्री पर ऋण कराया। इसके बाद उनसे कंपनी में 28 लाख रुपये का निवेश कराकर आरोपी ने अन्य चिकित्सकों को भी कंपनी से जोड़ दिया। कुछ दिनों बाद भुगतान सीधे कंपनी से न आकर अलग-अलग खातों से होने की उन्हें जानकारी हुई। शुरुआत में उन्हें उन्हें केवल एक ही भुगतान किया गया। इसके बाद पिछले दस व 12 माह से उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। जबकि आरोपी ने उनके निवेश पर उन्हें भरोसा दिलाया था। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed