{"_id":"58bd89184f1c1b5d73dc3fa4","slug":"major-fire-in-paper-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में भीषण आग, 80 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में भीषण आग, 80 लाख का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गालंद गांव के पास स्थित पेपर मिल में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पेपर मिल प्रशासन ने हादसे में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हाईवे पर गालंद गांव के पास पेपर मिल है। बताते हैं कि सोमवार देर शाम करीब सात बजे अचानक मिल में आग लग गई। गत्ते और पेपर के कारण आग तेजी से फैलती गई।
विज्ञापन
इससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 80 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
पेपर मिल के एकाउंट मैनेजर राजीव गुप्ता ने बताया कि आग लगने से करीब अस्सी लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।