फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mail before the end of the validity DL.

डाक मिलने से पहले ही खत्म हो गई डीएल की वैधता

Thu, 29 Sep 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 29 Sep 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Mail before the end of the validity DL.
खत्म हो गई डीएल की वैधता - फोटो : अमर उजाला

उप संभागीय कार्यालय अपनी करतूतों से आए दिन सुर्खियां बटोर रहा है। अब विभाग ने मात्र दो दिन की अवधि का लाइसेंस जारी कर अपनी लापरवाही का एक और सबूत पेश किया है।

विज्ञापन


सबसे मजे की बात यह है कि जब तक धारक को डाक के जरिए लाइसेंस मिला। उसकी वैधता भी छह दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी। अब विभागीय अधिकारी पूरे मामले से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी आलोक भटनागर ने उप संभागीय कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। विभाग ने 20 सितंबर को लाइसेंस जारी कर डाक से निर्धारित पते पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के लापरवाह कर्मियों ने लाइसेंस की वैधता महज दो दिन दर्ज की। 28 सितंबर की शाम पोस्टमेन लाइसेंस लेकर आलोक भटनागर के यहां पहुंचा। जिस पर लाइसेंस का लिफाफा खोलकर देखने पर आलोक सन्न रह गए।


उन्होंने ने बताया कि पहली बार लाइसेंस बनवाया लेकिन विभाग की लापरवाही से महज दो दिन में लाइसेंस की वैधता भी खत्म हो गई। उप संभागीय परिवहन अधिकारी एसएस सिंह का कहना है कि लाइसेंस नियम अनुसार जारी किया गया है। 

50 वर्ष की उम्र पूरी होने के चलते दो दिन का लाइसेंस जारी कर दिया गया था। दोबारा आवेदन मिलने पर लाइसेंस की अवधि पांच वर्ष के लिए बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed