{"_id":"681e3baf81161241dd01a8e0","slug":"maharana-pratap-poster-tear-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124158-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महाराणा प्रताप जयंती के पोस्टर फाड़े, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महाराणा प्रताप जयंती के पोस्टर फाड़े, वीडियो वायरल
Fri, 09 May 2025 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। क्षेत्र के गांव गालंद में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में लगाए गए पोस्टर को दो किशोरों ने फाड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दो किशोर एक गली से गुजरते हुए होर्डिंग के पास आते हैं। इनमें से एक किशोर अचानक पोस्टर को फाड़ देता है। दोनों आगे निकल जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वही किशोर लौटकर पोस्टर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है। तभी कहीं से आवाज आने पर वह भाग जाता है। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि महाराणा प्रताप केवल एक जाति नहीं, पूरे राष्ट्र के गौरव हैं और उनकी जयंती का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।