फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lost supply for 9 hours

Hapur News: पिलखुवा डिवीजन के दस बिजली घरों की 9 घंटे गुल रही आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
lost supply for 9 hours
पिलखुवा। ट्रांसमिशन डासना की लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण रविवार को पिलखुवा डिवीजन के 10 बिजली घरों की 9 घंटे बिजली गुल रही। आपूर्ति बाधिंत रहने से शहरी एवं ग्रामीण करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की कई कॉलोनी में सुबह पानी सप्लाई नहीं हो पाने के चलते लोगों की दिन चर्या बिगड़ गई।
विज्ञापन

डासना ट्रांसमिशन की 135केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके कारण रविवार सुबह 10 बजे परतापुर, धौलाना, खेड़ा, परतापुर, जिंदल नगर समेत दस बिजली घरों की आपूर्ति बांधित हो गई। उक्त बिजली धरों पर करीब 40 हजार उपभोक्ता है। आपूर्ति बांधित रहने से रजनी बिहार, वैष्णों कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सर्वोदय नगर के अलावा गांव खेड़ा, सिखेड़ा, बझैड़ा दर्जन भर गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी सप्लाई बांधित हो जाने के कारण लोगों की दिन चर्या बिगड़ गई। महिलाए समय पर घर का काम काज नहीं कर पाई। लोगों की इनवेटर बैटरी डाउन हो गए। गर्मी से लोगों खासतौर पर महिला और बच्चों का बुराहाल रहा। रजनी बिहार निवासी जयप्रकाश तोमर, संजय बंसल, उदित गुप्ता ने बताया कि बिजली नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा, पानी की सप्ताई नहीे हो सगी, इनवेटर बैटरी डाउन हो गए जिसमें कारण गर्मी में सडक़ पर ही घूमना पड़ा। शाम सात बजे सप्लाई आने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि डासना ट्रांसमिशन 135केवी की लाइन फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बांधित रही है। शाम सात बजे लाइन सही होने पर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed