{"_id":"68276e76940d84581a0490f9","slug":"loot-from-a-vyapari-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124456-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस चौकी के पास व्यापारी से 55 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस चौकी के पास व्यापारी से 55 हजार रुपये लूटे
Fri, 16 May 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बस अड्डा पुलिस चौकी के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे मोहल्ला रजनी विहार निवासी हरकेश से बाइक सवार दो बदमाशों ने 55 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारी और इसके बाद मारपीट करते हुए व्यापारी की जेब से रुपये निकाल लिए। व्यापारी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरकेश की बस अड्डा पुलिस चौकी के पास बैटरी इन्वर्टर की दुकान है। 15 मई की रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले थे। जब वह पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे वह गिर गए।
दोनों युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे 55 हजार रुपये निकाल लिए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों के जमा होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।