{"_id":"67951ad8101950b86d0204e5","slug":"loot-dint-disclose-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119633-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गैस एजेंसी के मुनीम से लूट का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गैस एजेंसी के मुनीम से लूट का नहीं हुआ खुलासा
Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर चुंगी के पास निर्मल गैंस एजेंसी के मुनीम राकेश कुमार से हुई लूट का पुलिस 20 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। बाइक सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े हुई 3.22 लाख रुपये लूट ले गए थे। लूट का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम समेत पांच टीमों का गठन किया हुआ है। लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है।
मुनीम राकेश कुमार रोजाना की तरह चार जनवरी को भी 3.22 लाख रुपये जमा कराने के लिए स्कूटी से बैंक जा रहे थे। इस दौरान एजेंसी के दो कर्मचारी बाइक पर इनके पीछे भी चल रहे थे। जब बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाश मुनीम से लूट कर फरार हो रहे थे। इसी बीचदोनों कर्मचारियों ने शोर भी मचाया था। लेकिन बदमाश आसानी से भाग गए थे।
घटना के बाद एसपी ज्ञानंजय सिंह समेत आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि स्वॉट टीम समेत पांच टीमें लूट की घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं। बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा।