फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Long queue of fever patients as soon as OPD opens

Hapur News: ओपीडी खुलते ही बुखार के मरीजों की लगी लंबी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Long queue of fever patients as soon as OPD opens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने पर अस्पतालों में मरीजों की लाइन में लंबी होने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सोमवार को 1974 मरीजों ने पंजीकरण कराया, इसमें बुखार के 728 मरीज शामिल रहे। जबकि वार्ड में बुखार के करीब 21 मरीज भर्ती है तो उधर अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी लाइन लगी रही।
मौसम में हुए बदलाव के बाद वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में डेंगू, मलेरिया व टायफाइड आदि के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। जो सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1974 नए मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना प्राथमिक उपचार कराया। इसमें अकेले बुखार के 728 मरीज रहे। इनमें गंभीर मरीजों के ब्लड की जांच कराने के साथ चार मरीजों को भर्ती भी किया गया। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि ओपीडी में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ मरीजों में डेंगू, मलेरिया के लक्षण होने पर संबंधित की जांच को लिखा जाता है। सोमवार को 58 की डेंगू, 197 की टायफाइड व 124 की मलेरिया जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

दो मिले एनएस-1 से डेंगू पॉजिटिव
सोमवार को जिला अस्पताल व अन्य सरकारी चिकित्सालय से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मलेरिया, टायफाइड व डेंगू की जांच कराने को काफी लोग पहुंचे। लैब में 99 की मलेरिया, 137 की टायफाइड और 34 में डेंगू के लक्षण होने पर जांच की गई। जांच में दो की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 69 लोग टायफाइड से पीड़ित मिले हैं। एनएस-1 किट से डेंगू पॉजिटिव में गांव बराल निवासी 13 साल की किशोरी लक्ष्मी और अनूपशहर निवासी 18 साल के जय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 1974 मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed