फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Logging out of the polling booth.

कैसे होगा मतदान, जब पोलिंग बूथ के बाहर है जलभराव

Tue, 31 Jan 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 31 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Logging out of the polling booth.
बूथ के बाहर है जलभराव - फोटो : अमर उजाला

तहसील क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी के प्राइमरी स्कूल के बाहर जलभराव है। इसके बावजूद वहां मतदान केन्द्र बना दिया गया है। ऐसे में मतदाता यहां पर मतदान कैसे करेंगे? स्कूल के बच्चे पहले इस पानी से होकर आते जाते हैं।

विज्ञापन


अफसरों की अनदेखी के चलते इस बूथ पर मतदान प्रभावित हो सकता है। बीडीओ के निरीक्षण के बाद भी समस्या जस की तस है। गांव बड़ोदा सिहानी में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां स्थित प्राईमरी स्कूल के बाहर तो 20 दिन से घुटनों तक दूषित पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस विद्यालय में पोलिंग बूथ बनाया गया है। 11 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन अफसरों की अनदेखी इस बूथ पर मतदान को काफी प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए लोगों ने जलभराव के बीच से होकर गुजरने से मना कर दिया है। सोमवार को बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी अभी तक भी जलभराव से राहत दिलाने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका है, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


बीडीओ ज्योतिबाला का कहना है कि पीडब्लूडी द्वारा बीते दिनों गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था। ऐसे में जलभराव वाले स्थान पर सड़क नीची पड़ गई है। इस संबंध में डीएम को अवगत करा दिया है। मतदान से पहले सड़क को ठीक कराकर मतदाताओं के निकलने लायक बना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed