फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lightning got lost due to heat rise.

गर्मी बढ़ने से गुल हुई सीएम के दावों की बत्ती

Thu, 20 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 20 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lightning got lost due to heat rise.
बिजली - फोटो : amar ujala

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सीएम के जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के दावों की भी बत्ती गुल होने लगी है। बुधवार रात में दो घंटे की आपात कटौती से लाखों शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अप्रैल माह शुरू होते ही बिजली संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तापमान बढ़ते ही बिजली निगम के अफसरों के सामने जब असली परीक्षा आई तो उनके 24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील स्तर पर 20 घंटे और देहात में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिले के निगम अफसरों से बिजलीघरों की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने रिपोर्ट में तैयारी पूरी होना दर्शाया था। लेकिन गर्मी बढ़ते ही मुख्यमंत्री के आदेशानुसार आपूर्ति देना अफसरों के लिए चुनौती साबित हो रही है। बुधवार रात में देहात अंचल की आपूर्ति काफी हद तक प्रभावित रही।


शहरी क्षेत्र में भी बिजली आती जाती रही। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि कंट्रोल से जितनी आपूर्ति मिल रही है, उतनी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। अघोषित कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed