फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lightening the city being illuminated.

देहात की बिजली काट रोशन किया जा रहा शहर

Thu, 25 May 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 25 May 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Lightening the city being illuminated.
बिजली - फोटो : amar ujala

भीषण गर्मी में देहात की बिजली से शहर को रोशन किया जा रहा है। सिंभावली बिजलीघर में कुछ खराबी आते ही देहात अंचल के बिजलीघर को बंद कर दिया जाता है। फरीदनगर से जो बिजली आपूर्ति ली जाती है, वह सिर्फ शहर तक ही सीमित रह जाती है। इन दिनों इस अव्यवस्था से पूरे देहात अंचल में हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं, लेकिन भीषण गर्मी मेंऐसा कोई दिन नहीं बचता जिस दिन जिले में घंटों अघोषित कटौती न होती हो। रही-सही कसर लोकल फाल्ट के खराब होने से पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


हापुड़ डिवीजन के बिजलीघरों को आपूर्ति सिंभावली बिजलीघर से दी जाती है। इन दिनों इस बिजलीघर में फाल्ट से डिवीजन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई है। आलम यह है कि एक ही सप्ताह में दो बार इस बिजलीघर में फाल्ट से डिवीजन क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि सिंभावली बिजलीघर से आपूर्ति न मिलने पर फरीदनगर से बिजली आपूर्ति ली जाती है, लेकिन यहां की आपूर्ति से देहात अंचल को रोशन नहीं किया जाता। सिर्फ शहरी क्षेत्र को ही आपूर्ति मिलती है। इस अव्यवस्था से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री का कहना है कि देहात अंचल की आपूर्ति से शहर को रोशन नहीं होने दिया जाएगा। जितनी आपूर्ति देहात को चाहिए, उतनी आपूर्ति हर हालत में मिलनी ही चाहिए।


अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि फरीदनगर से कम आपूर्ति मिल पाती है। इतनी आपूर्ति में शहर और देहात को एक साथ चलाना संभव नहीं है। इसी वजह से यह अव्यवस्था हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed