फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Leopard scare from Khilwai to Nanpur

Hapur News: खिलवाई से नानपुर तक तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard scare from Khilwai to Nanpur
गांव दौताई-खिलवाई के निकट तेंदुआ दिखने के बाद जांच करते डीएफओ। स्रोत सूचना विभाग
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खिलवाई से नानपुर और दौताई क्षेत्र तक तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद शुक्रवार को प्रभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह गांव खिलवाई पहुंचे। उन्होंने वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह के साथ मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल और तेंदुए के दिखाई देने वाले स्थानों का भी जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात मेरठ रोड पर तेंदुआ दिखाई देने के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। इसके बाद गांव दौताई के जंगल के रास्ते पर भी तेंदुए के दिखाई देने की बात सामने आई है। गांव दौताई निवासी मोहसिन ने बताया कि उन्हें तेंदुआ पहले ज्ञान संजीवनी अस्पताल के सामने सफेदे के पेड़ पर बैठा दिखाई दिया था।
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद तेंदुआ दौताई जाने वाले रास्ते पर भी दिखाई दिया। लगातार दो स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीण माजिद ठाकुर का कहना है कि खिलवाई से नानपुर और दौताई तक खेतों व जंगलों का क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं। किसान सुबह-शाम खेतों पर जाते हैं, जबकि ग्रामीण भी विभिन्न कार्यों के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को प्रभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि वन विभाग अब तेंदुए की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक प्रभावित गांवों और जंगल के रास्तों पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी करे तथा लोगों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाए।

वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को लगातार गश्त करने के लिए निर्देशित किया हुआ है, साथ ही गांव के लोगों से बिना समूह के खेत की ओर न जाने के लिए अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed