{"_id":"57640d6c4f1c1ba83b11b6e2","slug":"led-bulbs-will-reduce-power-consumption","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्बों से कम होगी बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्बों से कम होगी बिजली की खपत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 17 Jun 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अनावश्यक खपत को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने एलईडी बल्बों की बिक्री शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता बिल जमा की रसीद दिखाकर 7 व 9 वाट के एलईडी बल्ब खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
हापुड़ व गढ़ डिवीजन को पांच-पांच हजार एलईडी बल्बों का स्टॉक मिल चुका है। नगर में तीन काउंटर बनाकर इनकी बिक्री की जा रही है। घरों में प्रकाश के लिए लगे अधिक क्षमता के बल्ब और ट्यूबलाइट से बिजली की बेवजह ज्यादा खपत होती है।
विज्ञापन
इस अनावश्यक बिजली खपत को कम करने के लिए पावर कारपोरेशन ने एलईडी बल्बों की बिक्री का निर्णय लिया है। हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन को पांच-पांच हजार बल्बों का स्टॉक मिल चुका है।
विज्ञापन
हापुड़ में शुक्रवार से इनकी बिक्री शुरू कर दी गई है। गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार से बिक्री होगी। हापुड़ में इन बल्बों की बिक्री के लिए मेरठ रोड आवास विकास, दिल्ली रोड बिजलीघर व अतरपुरा बिजलीघर परिसर में काउंटर बनाए गए हैं।
ग्राहक काउंटर से 7 वाट का बल्ब 79 रुपये व 9 वाट का बल्ब 99 रुपये में दो साल की वारंटी के साथ खरीद सकते हैं। बल्ब खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को बिल जमा होने की रसीद दिखानी होगी।
अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने बताया कि एलईडी बल्बों से बिजली की खपत कम होती है। हापुड़ और गढ़ डिवीजन को बल्बों का स्टॉक मिल चुका है। उपभोक्ता काउंटरों से इन बल्बों को प्राप्त कर सकते हैं।