{"_id":"6708051498fdac16660ef638","slug":"leapord-seen-in-khudaliya-hapur-news-c-306-1-gha1001-110020-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खुडलिया के जंगल में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खुडलिया के जंगल में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल
Thu, 10 Oct 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। गांव मोहम्मदपुर खुडलिया के जंगल में एक बार फिर बुधवार की रात ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की।
खुडलिया गांव में प्रजापति मोहल्ले के निकट नहर किनारे के जंगल में रात को कुछ ग्रामीण खेतों से घर लौट रहे थे। कृष्ण के खेतों के पास गन्ने के खेतों से निकलकर अचानक चकमार्ग पर तेंदुआ उनके सामने आ गया। जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। जो गन्ने के खेत में छिप गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो भी बना लिया। जो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहे वाहनों की हैड लाइट की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ खेतों में छिपकर भाग निकला। गांव की आबादी के पास जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद दर्जनों युवा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही खेतों में तेंदुए की तलाश की। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि खुडलिया के जंगल में तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों तक कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तेंदुए की तलाश कराई जा रही है।