{"_id":"65d4d592b224144cc90f2135","slug":"leapord-seen-in-jungle-hapur-news-c-306-1-gha1001-104943-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नानपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नानपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ
Tue, 20 Feb 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नानपुर के जंगल में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ लोगों को देखकर गन्ने की खेत में छिप गया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गांव के जंगल में एक तेंदुआ दिखाई देने की बात एक युवक कह रहा था। वीडियो गांव नानपुर और पावटी के जंगल का है। जिसमें ग्रामीण कपिल ने बताया कि वह अपने साथी अनिल और पिंटू के साथ जंगल में गया था। जहां से लौटने के दौरान उन्हें खेतों के पास तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। पहले भी पावटी के जंगल में तेंदुआ दिखाई दे चुका है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रेंजर करण सिंह का कहना है कि सूचना के बाद टीम को भेजकर तलाश कराई जा रही है। लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं मिला है। बुधवार की सुबह भी टीम को भेजकर कांबिंग कराई जाएगी।