फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord in hajipur

Hapur News: हाजीपुर में नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Mon, 08 Jul 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 08 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
leapord in hajipur
सिंभावली। गांव हाजीपुर समेत आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की मशक्कत के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। जिसके कारण ग्रामीण जंगल में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव हाजीपुर के जंगल में करीब एक सप्ताह पहले दूध लेकर लौट रहे जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र निवासी अवधेश शर्मा को तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद कई बार ग्रामीणों ने तेंदुआ और पंजों के निशान देखे। वहीं गढ़ और सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में भी तेंदुआ बार-बार लोगों के सामने आ चुका है। वहीं शनिवार की देर रात गांव निवासी सुधीर रावल को भी खेतों के पास जंगली जानवर नजर आया।
विज्ञापन


चित्तौड़ा की घटना से दहशत में ग्रामीण

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा के जंगल में काम करने के दौरान 25 अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर पांच किसानों को घायल कर दिया था। वहीं गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ होने के चलते ग्रामीण डरे हुए हैं। जो तेंदुए के हमले के डर से खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। जिसके चलते पशुओं के चारे का संकट होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग कर रहा कांबिंग

रेंजर मुकेश कांडपाल ने बताया कि सूचना के बाद से दो टीमों का गठन किया गया है, जो हाजीपुर समेत आसपास के गांवों के जंगल में कांबिंग कर रही हैं। वहीं जंगल में पिंजरा लगाया जा चुका है। संभवत: जल्द तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed