फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord dead body found

Hapur News: तेंदुए का शव मिलने की सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम

Mon, 30 Oct 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 30 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
leapord dead body found
गढ़मुक्तेश्वर। मध्य गंग नहर में झड़ीना गांव के पास पानी में एक तेंदुए का शव पड़े होने की फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को कोई तेंदुआ नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीर डालकर अफवाह फैलाई गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में तेंदुआ नहर के रुके हुए पानी में पड़ा हुआ था, जिसका शव फूलकर ऊपर आ चुका था। इस संबंध में वन विभाग को सूचना मिली, तो टीम के अधिकारी झड़ीना क्षेत्र में स्थित मध्य गंग नहर में तलाश करने पहुंचे, जहां पर कोई भी जानवर नहीं मिला। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सुबह से शाम तक नहर में तेंदुए की तलाश कराई गई, लेकिन किसी भी जानवर का शव बरामद नहीं हुआ है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी अन्य स्थान या कोई पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। यदि तेंदुए का शव नहर में होता तो जांच में अवश्य बरामद होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed