फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Leakage from the cylinder fires.

लीकेज सिलेंडर से आग लगी, दो झुलसे

Fri, 13 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 13 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Leakage from the cylinder fires.
सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : demo pic

ब्रजघाट स्थित राजकली आश्रम में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आग की लपटों की चपेट में आकर दो लोग झुलस गए। साथ ही घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


ब्रजघाट स्थित राजकली आश्रम में किराए का कमरा लेकर परिवार समेत रहने वाले आदेश भटनागर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी इन मायके गई है और बच्चे ताऊ के घर गए हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह कमरे में चाय बना रहे थे। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एकाएक आग लग गई। इससे कपड़ों में आग लगने से वह आग की लपटों से घिर गया। चीख सुनकर पड़ोसी अजय त्यागी पहुंचकर उसे बचाने में जुट गए, इससे वह भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार एके शर्मा ने झुलसे मजदूर को गढ़ सीएचसी में भिजवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।

उधर, आग लगने से सड़क पर भगदड़ मच गई और आसपास में रहने वाले परिवार भी खतरा भांप घरों से बाहर भाग निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed