{"_id":"573f2b244f1c1bd42fac7880","slug":"lead-in-transformer-fault-homes-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लीड में फाल्ट, सैकड़ों घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लीड में फाल्ट, सैकड़ों घरों में अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 20 May 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर की लीड में शुक्रवार को फाल्ट हो गया। इससे दो मोहल्लों की बत्ती गुल होने से लोगों गर्मी से कराह उठे। पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद मरम्मत के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। गद्दा बाड़ा और देहली गेट को बिजली आपूर्ति फिरोज बिल्डिंग के पास लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से होती है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर की लीड में ओवरलोड के चलते फाल्ट हो गया। इससे दोनों मोहल्लों की सप्लाई गुल हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से लोगों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे निगम कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त कर सप्लाई शुरू कराई। भीषण गर्मी में लोगों को पानी किल्लत से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन फाल्ट से लोगों में कारपोरेशन के प्रति गुस्सा है।
एसडीओ नितिन कुमार का कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने से ट्रांसफार्मर की लीड में फाल्ट हो गया था। इसे ठीक करके सप्लाई शुरू करा दी गई।