फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lax surveillance on the highway; vehicles speeding unchecked.

Hapur News: हाईवे पर निगरानी में ढिलाई बेलगाम दौड़ रहे हैं वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lax surveillance on the highway; vehicles speeding unchecked.
एनएच 9 पर दौड़ते वाहन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
हापुड़। जिले से गुजर रहे हाईवे 09 और 334 कैमरों से लैस हैं, लेकिन इन पर अभी वे कैमरे नहीं हैं, जिनसे स्पीड मापकर चालान किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में तैनात केवल एक इंटरसेप्टर वाहन ही हाईवों पर ओवरस्पीड के चालान काटता है। ऐसे में सीमित संसाधनों के चलते हाईवे पर बेलगाम होकर वाहन दौड़ रहे हैं और दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं।
जिले में दुर्घटनाओं का आंकड़ा हाईवे बनने के बाद बढ़ा है। वर्ष 2023 में जिले में सड़क हादसे में 215, वर्ष 2024 में 268, वर्ष 2025 में 298 मौत हुईं। जबकि इस वर्ष अप्रैल तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गंभीर बात यह है कि अधिकतर मौतें रफ्तार अधिक होने के कारण हुईं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हाईवे पर सुगम यातायात तेज रफ्तार के कारण काल का कारण बन रहा है। इसके इतर हाईवों पर चालान की बात करें तो चालान की गति काफी धीमी रही है। शुरूआत में इंटरसेप्टर वाहन न होने के कारण चालान बेहद ही कम होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ओवरस्पीड के मात्र 2574 चालान काटे गए। हालांकि इस वर्ष एक इंटरसेप्टर वाहन मिलने के बाद चालान की गति में तेजी आई और एक अप्रैल से अभी तक ओवर स्पीड के 1480 चालान काटे गए। ऐसे में पिछले साल से अभी तक कुल 4054 चालान काटे गए।

लेकिन समस्या यह है कि एक ही वाहन जिले की सभी सड़कों पर निगरानी नहीं कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हाईवों पर एएनपीआर कैमरे लगाने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed