{"_id":"668d6da5ce9be2553f037546","slug":"lakhan-killers-came-to-hapur-court-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112495-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लखन हत्याकांड के अभियुक्त कड़ी सुरक्षा में लाए गए कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लखन हत्याकांड के अभियुक्त कड़ी सुरक्षा में लाए गए कचहरी
Tue, 09 Jul 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कचहरी के मुख्य गेट के पास कुख्यात बदमाश लखन की हत्या करने के मामले में पांच अभियुक्त मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर आए। जिसके चलते अभियुक्तों के कोर्ट में रहने तक कचहरी व आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कचहरी के मुख्य गेट के समीप करीब दो वर्ष पहले कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पेशी पर आए बदमाश लखन की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सोलह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मंंगलवार को मामले का मुख्य अभियुक्त सुनील चचूला, भोला जाट, अंकित, मनीष सहित पांच अभियुक्त न्यायालय में पेशी पर आए। जिसके चलते ही पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाह कुलदीप पेश हुआ और कोर्ट में गवाही दर्ज कराई। अभी तक अभियोजन की तरफ से यह तीसरे गवाह की गवाही दर्ज कराई है। इस दौरान सीओ वरुण कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।