फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady jump in ganga river

Hapur News: महिला ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
lady jump in ganga river
ब्रजघाट। सोमवार की शाम को हापुड़ के मोहल्ला निवासी महिला ब्रजघाट के आरती स्थल पर पहुंची। जहां घाट के पास बैठकर वह रोने लगी। महिला को रोता देख वहां दुकानदारों ने उससे रोने का कारण पूछा, लेकिन महिला ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद वहां से उठ कर महिला किनारे खड़ी नाव पर चढ़ गई और गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की। जिसे देखकर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तट पर मौजूद लोगों ने महिला को कूदने से पहले ही नाव से उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को चौकी ले आई। जहां पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते है। उसी वजह से वह आज इस कदम को उठा रही थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को बुलाकर भविष्य में शिकायत मिलने पर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed