{"_id":"64528dcdc044a8a0670a1044","slug":"lady-commit-suicide-hapur-news-c-30-1-96782-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
Wed, 03 May 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 03 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहननगर कॉलोनी में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी आशु तोमर ने बताया कि उसने बहन काजल की शादी नवंबर 2018 में मोहननगर कॉलोनी निवासी सचिन चौहान के साथ हिंदू-रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। करीब तीन माह पहले ससुराल पक्ष के लोग काजल को मायके छोड़ गए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। वहीं महिला ने जहर खाने से पहले ससुरालियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है।
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि महिला की दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।