{"_id":"64971b982a05eec95b038f14","slug":"lady-beaten-by-banquet-hall-staff-hapur-news-c-30-1-139680-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई महिला को पीटा
Sat, 24 Jun 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर झुमकी लूट ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी महिला सीमा देवी गांव खेड़ा की रहने वाली अपनी चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पुत्र के साथ आई थी। शादी का कार्यक्रम खेड़ा गांव स्थित एक फार्म हाउस में था। सीमा ने बताया कि रात करीब ढाई बजे फार्म हाउस वालों ने लाइट बंद कर दी, जिसकी शिकायत करने वह होटल कर्मियों के पास पहुंची। आरोप है कि लाइट जलाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया, इसी बीच होटल कर्मी ने फोन कर कुछ युवकों को बुला दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पुत्र को लाठी-डंडो एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें महिला और उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।